Introvert hone ke fayde in hindi: हैलो दोस्तों, आज मैं आई हूं एक interesting टॉपिक के साथ जिसमे मैं बात करने वाली हूं Introvert hone ke fayde in hindi. आपने यह शब्द बहुत बार सुना होगा और इसके नुकसान की बातें भी बहुत लोगों से सुनी होंगी लेकिन आपको शायद introvert होने के फायदे पता नहीं होंगे।
मैं भी एक इंट्रोवर्ट हूं और इसके फायदे बड़ी आसानी से बता सकती हूं। साथ ही इस आर्टिकल में आपको बताऊंगी phycological facts about introvert in hindi जिससे आपको पता चल जाएगा कि वाकई इंट्रोवर्ट होने के नुकसान नहीं होते हैं। अगर आप भी इंट्रोवर्ट हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
Introvert कौन होता है? Introvert meaning in hindi
Introvert यानी अंतर्मुखी ऐसे लोगों को कहा जाता है जो दूसरों से ज्यादा घुलते मिलते नहीं हैं और अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं। वे बिना बात के दूसरों के मुद्दे पर नहीं बोलते हैं और अधिकतर मौकों पर चुप ही रहते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनका कोई Opinion नहीं होता है।
बल्कि Introvert का सबसे strong opinion होता है क्योंकि वह हर बात और चीज को बहुत बारीकी से observe करते हैं। जहां Extrovert एक ओर हर सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, आसानी से दोस्त बना लेते हैं, किसी सी बात में संकोच नहीं करते हैं। वहीं दूसरी ओर एक दम उलट होते हैं।
और पढ़ें 👉 मोटे का सबसे अच्छा पाउडर, बने हैल्थी और स्मार्ट
Introvert किसी के साथ ज्यादा आसानी से नहीं खुलते है, बड़ी से बड़ी बात भी खुद के ही साथ शेयर करते हैं, बहुत जरूरी होने पर ही अपनी बात रखते हैं। दूसरे शब्दों में Introvert को असामाजिक कह सकते हैं लेकिन बावजूद इसके introvert होने के फायदे (Introvert hone ke fayde in hindi) बहुत हैं।
आत्मविश्वास से लबरेज होता है Introvert person
Introvert व्यक्ति भले ही शांत रहता है लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है कि उसमे confidence की कमी होती है। बल्कि इंट्रोवर्ट व्यक्ति बहुत आत्मविश्वासी और ज्ञानी होते हैं, लेकिन वो हर मौके पर बोलना पसंद नहीं करते हैं। हाँ आप introvert person को शर्मीला कह सकते हैं, क्योंकि वे नए लोगों को और नयी जगह को आसानी से नहीं अपनाते हैं।
लेकिन उनमे एक खास बात होती है की वे शांत होकर भी सब कुछ observe करते हैं, समझते हैं, और ज्ञान से भरपूर होते हैं. इसी वजह से introvert आत्मविश्वास से भरे रहते हैं, और जब भी अपनी कोई बात रखते हैं, full confidence से रखते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह एक साइकोलॉजिकल फैक्ट (phycological facts about introvert in hindi) है
और पढ़ें 👉 वजन बढ़ाएं आत्मविश्वास जगाएं:- आज ही लें ये सिरप
Introvert व्यक्ति होता है ज्ञान से भरपूर - Introvert hone ke fayde in hindi
अंतर्मुखी व्यक्ति को किताबें पढ़ने का बहुत शौक होता है या फिर वह खाली समय में आत्मचिंतन करते रहते हैं। ये आदतें उनके ज्ञान में जबरदस्त इजाफा करते हैं और यहीं गुण उन्हें सफल भी बनाते हैं । उदहारण के लिए बड़े बड़े businessman जैसे स्टीव जॉब्स, Scholars जैसे Albert Einstein और भी न जाने कितनी महान हस्तियां भी Introvert ही हैं।
ये लोग अपने आत्मविश्वास, ज्ञान और Observe Skills के बल पर बड़ी बड़ी ऊचाँइयों और सफलताओं को छूते हैं। भले ही अपनी अंतर्मुखी गुण की वजह से कितनी ही Opportunities से वंचित रह जाते होंगे लेकिन ये उससे भी कई बेहतर मुकाम पर पहुंचते हैं।
मैं अपने स्कूल और अभी भी कॉलेज के दिनों में नाट्य, कला, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेती हूँ, लेकिन जब लेखन की बात आती है मैं हमेशा आगे रहती हूँ। Introvert भले ही activities से दूर रहते हैं लेकिन वे अपनी ताकत को खासतौर पर ज्ञान की ताकत को भली भांति पहचानते हैं।
Introvert होते हैं प्यार के पक्के
यकीन मानिए इंट्रोवर्ट लोगों से ज्यादा प्यार करने वाला व्यक्ति आपको और कहीं मिलेगा। ऐसे व्यक्ति आसानी से किसी से घुलते मिलते नहीं हैं लेकिन जिससे एक बार प्यार कर बैठते हैं, जिंदगी भर उसका साथ निभाते हैं, खुद से भी ज्यादा उनका ख्याल रखते हैं।
इनकी दूसरी खास बात होती है की ये बोलने से ज्यादा सामने वाले की सुनने में यकीन रखते हैं। इसलिए अगर आप introvert person से रिश्ता जोड़ते हैं तो आप हमेशा खुश रहेंगे और रिश्तों में अनबन नहीं होगी। ये सामाजिक तौर पर भले ही ज्यादा Active नहीं होते हैं, लेकिन अपने पार्टनर के साथ हर समय रहते हैं।
दिखावे और भेड़चाल से रहते हैं दूर
Introvert hone ke fayde in hindi बताएं तो ऐसे व्यक्ति जबरदस्ती के दिखावे से दूर रहते हैं, और सादा जीवन उच्च विचार पर विश्वास रखते हैं। आजकल आप देखते होंगे की हर कोई दिखावे में लिप्त रहता है, चाहे जेब में एक फूटी कौड़ी न हो लेकिन शौक और दिखावा उन्हें करोड़पति वाले करने होते हैं, सिर्फ समाज को दिखाने के लिए।
लेकिन इंट्रोवर्ट (introvert in hindi) ऐसे नहीं होते हैं, उन्हें ये दिखावा और सामाजिक तौर तरीके नहीं आते हैं। वे अपने हिसाब से चलते हैं, और अपने उसूलों पर टिके रहते हैं, जो अंदर हैं वही बाहर भी हैं। ये लोगों की तरह भेड़चाल नहीं चलते की दुनिया ऐसी कर रही है तो हम भी ऐसा करें, ये अपने मन की सुनते हैं, भाड़ में जाए दुनिया।
कठिन परिस्थितियों में घबराते नहीं हैं - Positive Attitude के मालिक
इंट्रोवर्ट व्यक्ति का धैर्य गज़ब का होता है, और वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी घबराते नहीं हैं बल्कि डटकर समस्या का समाधान ढूंढते हैं। ये phycological facts about introvert in hindi की जहाँ एक ओर आम आदमी छोटी छोटी परेशानियों में घबरा जाते हैं, introvert व्यक्ति हर स्थिति में Positive attitude रखते हैं।
ऐसे लोगों ने किताबें पढ़ी होती हैं, परिस्थितियों को बारीकी से समझते हैं, इसलिए घबराने के बजाय creative तरीके से प्रॉब्लम का सोल्युशन खोजते हैं। अपने Positive attitude और कभी हार न मानने की विशेषता की वजह से ऐसे लोग ऊंचे पद पर आसीन होते हैं। धैर्य, आशावान, क्रिएटिविटी, इत्यादि ऐसे गुण होते हैं, जिसकी वजह से समाज से दूर होने पर भी आगे रहते हैं।
Introvert Vs Extrovert in hindi - कौन है बेहतर
अभी तक आपने पढ़ा इंट्रोवर्ट होने के फायदे (Introvert hone ke fayde in hindi) लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है की आप भी Introvert बनने की कोशिश करें। जो व्यक्ति जैसा है उसे वैसा ही रहना चाहिए, हाँ, यह जरुरी है की आपको जीवन में लगातार आगे बढ़ते रहना है चाहे आप इंट्रोवर्ट हों या एक्सट्रोवर्ट।
कहने का मतलब है की आपको by choice introvert/extrovert नहीं बनना चाहिए और दोनों ही स्थितियों में समय के साथ जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। Introvert होने के भले ही बहुत सरे फायदे होते हों लेकिन यह भी सच है की लोग उन्हें असामाजिक समझते हैं क्योंकि वे दुनिया के साथ नहीं आगे बढ़ते।
तो क्या इंट्रोवर्ट होना गलत है? नहीं, बिलकुल नहीं। लेकिन ध्यान रखें कि Introvert होने और शर्मीला होने में एक बारीक अंतर है। इंट्रोवर्ट होने में कोई गलत बात नहीं होती है, यह एक व्यक्ति विशेष का गुण होता है। लेकिन शर्मीला होना गलत है और वह भी आजकल की दुनिया में जहाँ हर व्यक्ति दूसरे से आगे निकल जाना चाहता है।
ऐसे में शर्मीला व्यक्ति हर दौड़ में पीछे रह जाता है क्योंकि उसे लोगों के सामने बोलने में, और किसी भी activity में शर्म आती है। introvert व्यक्ति भले ही कम बोलता है लेकिन जहाँ जरुरी होता है वहां पर अपना strong opinion देता है जबकि शर्मीला व्यक्ति कहीं भी बोलने में संकोच करता है, उसे इंट्रोवर्ट नहीं कह सकते हैं।
इसलिए शर्मीला कभी मत बनिए, खुद को दूसरों के सामने रखना सीखिए, represent करना सीखिए, वरना जिंदगी की दौड़ में पीछे रह जाएंगे।
अंतिम शब्द
दोस्तों, कैसा लगा मेरा आर्टिकल Introvert hone ke fayde in hindi? इस आर्टिकल को पढ़कर आपको ये तो समझ आ गया होगा की इंट्रोवर्ट कौन होता है और इंट्रोवर्ट की विशेषता क्या है। तो आपको क्या लगता है की आप किस प्रकार के व्यक्ति हैं? और क्या आप खुद को बदलना चाहते हैं या फिर अपनी introvert पर्सनालिटी से खुश हैं, कमेंट कर के जरूर बताइएगा।
Post a Comment