दोस्तों, नमस्कार, मैं रिया फिर से स्वागत करती हूं आपका अपने ब्लॉग में। दोस्तों क्या आप जानते हैं Power nap kya hai और Power nap ke fayde in hindi? आप पावर नैप शब्द सुना तो जरूर होगा लेकिन इसके फायदे बहुत आश्चर्यजनक हैं जिसकी मैं आज बात करने वाली हूं।
आपने ध्यान दिया होगा कि जब आप दिन भर काम कर के थक जाते हैं तो आपको दिन में ही नींद आने लगती है। ऐसे में यदि आपको एक झपकी नींद की मिल जाए तो इससे सारी थकान मिट जाती है।
और आप फिर से तरोताजा होकर काम करने लगते हैं। इस पल भर की झपकी को ही पावर नैप के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा भी पावर नैप के फायदे (power nap ke fayde in hindi) बहुत हैं जो हम इस आर्टिकल में discuss करने वाले हैं।
क्या है पावर नैप? What is power nap in hindi
Power nap kya hai? पावर नैप शरीर को रिलैक्स और आराम देने के लिए छोटी सी नींद है। वैसे सामान्य तौर पर पावर नैप 15 से 20 मिनट तक होता है लेकिन काफी लोग पावर नैप 30 से 60 मिनट तक लेते हैं।
जब आप 7-8 घंटे या उससे अधिक काम करते हैं तो body थक जाती है और एक छोटा पावर नैप आपकी पूरी थकान मिटा देता है। यह 15 से 20 मिनट की झपकी आपको फिर से तरोताजा कर देती है और फिर से उसी फुर्ती से काम करने लगते हैं।
लेकिन यह उचित नहीं है, पावर नैप की अवधि अधिकतम 30 मिनट तक ही होनी चाहिए। इससे अधिक होने पर व्यक्ति पूरी नींद में चला जाता है और यह power nap के कांसेप्ट को गलत कर देता है।
Power nap benefits का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए भी "Power nap duration" रखने लगे हैं। यानी कि कंपनियां आपको खुद कहती हैं कि आप काम के बाद 20 का rest लें यानी कि power nap
पावर नैप कितने मिनट का होता है?
जो लोग पावर नैप के फायदे जानना चाहते हैं उनके मन में यह सवाल जरूर आता है कि power nap kitne minute ka hota hai.
पावर नैप यानी झपकी की समय की बात करें असल में पावर नैप 15 से 20 मिनट तक ही होता है। जो लोग अधिक थक जाते हैं वे अधिकतम 30 मिनट की झपकी ले सकते हैं।
इसके अलावा भी लोगों ने पावर नैप को अलग अलग समय के हिसाब से निर्धारित किया है। इस आधार पर power nap 3 प्रकार के हो सकते हैं।
नैनो पावर नैप (nano power nap)
यह नैप 2 मिनट से 5 मिनट तक होती है और यह तब कारगर साबित होती है जब आपके पास समय कम होता है। जैसे आपके पास ऑफिस में बहुत काम है लेकिन आप बहुत थके हुए भी हैं तो आप 5 मिनट तक की झपकी ले सकते हैं।
और पढ़ें 👉 भूख बढ़ाने की चमत्कारिक दवा : जरूर पढ़ें
मिनी पावर नैप (mini power nap)
यह नैप 5 से 15 मिनट तक चलती है और यदि आप ऑफिस में हैं तो आप इसे लंच ब्रेक के समय में ले सकते हैं। अगर घर में ही हैं तो आप कभी भी 15 मिनट निकालकर mini nap ले सकते हैं और खुद को तरोताजा कर सकते हैं।
स्ट्रॉन्ग पावर नैप (strong power nap)
यह नैप 15 से 20 Minute का होता है और सही मायनों में यही पावर नैप होता है। 20 मिनट तक का पावर नैप बिलकुल परफेक्ट होता है और 20 मिनट में आप अपनी खोई हुई ऊर्जा को फिर से जगह सकते हैं।
Wakefit Right To Nap - Power nap ke fayde in hindi
नई कंपनियां और स्टार्ट अप भी अब पावर नैप के फायदे समझने लगे हैं और इसी कड़ी में Wakefit जो कि एक D2C home-and-sleep solutions start-up है उसने अपने कर्मचारियों के लिए राइट टू नैप की शुरुआत की है।
वेकफिट की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इसके अभी तकरीबन 700 कर्मचारी हैं। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को 2 से 2:30 बजे तक पावर नैप लेने की सलाह दी है।
कंपनी का मानना है कि इससे कर्मचारियों और पूरी कंपनी की Efficiency में फायदा मिलता है। यहां तक कि कुछ रिसर्चों की माने तो पावर नैप लेने से 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कार्यक्षमता में इजाफा होता है।
पावर नैप के फायदे
अभी तक आप ये तो समझ ही गए होंगे कि पावर नैप क्या है (power nap in hindi) और पावर नैप लेना क्यों जरूरी है। तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं पावर नैप के फायदे पर जिससे आप पावर नैप की importance को समझ सकें।
मूड स्विंग करने में मदद करता है पावर नैप
लगातार काम करने के बाद यदि आपका मन काम में नहीं लग रहा है तो 20 मिनट का पावर नैप (20 minutes power nap) आपको फिर से तरोताजा कर सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बड़े बड़े रिसर्चर्स का मानना है।
पावर नैप का फायदा - Productivity बढ़ाता है
15 मिनट का पावर नैप या 20 मिनट का लेने से कार्यक्षमता में जबरदस्त उछाल आता है। Burn out होने से यानी अत्यधिक काम करने की वजह से दिमाग थक जाता है और जितना भी काम करते हैं उतना रिजल्ट नहीं मिलता है। इसलिए 20 मिनट की झपकी जरूरी है।
Power nap ke fayde in hindi - क्रिएटिविटी बढ़ती है
जैसा कि मैंने बताया कि 20 मिनट की झपकी लेने से आपके दिमाग के घोड़े तेज दौड़ने लगेंगे। तो इससे आपकी Creativity में इजाफा होता है यानी आपके सोचने की क्षमता बढ़ती है। आप चीजों को अलग तरीके से करने लगते हैं जिससे फायदा मिलता है।
पावर नैप के फायदे हैं तनाव दूर करने में
आपने अक्सर notice किया होगा कि कई बार लगातार काम करने से जब अच्छा result नहीं मिलता है तो आप तनाव में आ जाते हैं | इससे काम बनने के बजाय और ज्यादा ख़राब होने लगता है |
ऐसे में आपको 20 मिनट का पावर नैप मिल जाए तो आप रिफ्रेश होकर और तनाव मुक्त होकर फिर से काम में लग सकते हैं |
Power nap benefits in hindi - याददाश्त मजबूत करता है
अब यदि आप थके हारे दिमाग में प्रेशर बढ़ाते जाएंगे तो जायज सी बात है कि वह खराब होगा ही। इसलिए अगर इसे बीच बीच में आराम देते रहेंगे तो यह और भी तेजी से काम करेगा और आपकी याददाश्त भी अच्छी रहेगी।
दूर हो जाती है थकावट
ये मैं अपने personal experience से कह सकती हूं कि दिन में सोने से और झपकी लेने से शरीर की पूरी थकावट चले जाती है। मैं हालांकि झपकी के बजाय 1 घंटे की पूरी नींद लेती हूं लेकिन आपके पास समय कम है तो पावर नैप बेहतर काम कर सकता है।
पॉवर नैप कैसे लें – How to take power nap in Hindi
पावर नैप के बारे में जानने के बाद अब आप सोच रहे होंगे की पावर नैप कैसे लें? Power nap का मतलब सिर्फ शरीर को आराम देना ही नहीं होता बल्कि अपने दिमाग को refresh करना भी होता है। इसलिए अच्छे परिणाम के लिए Power nap kaise le ये 9 पॉइंट जरूर पढ़े।
1. सबसे पहले पावर नैप लेने का समय निर्धारित करें। झपकी लेने का सबसे उचित समय 2 से 3:30 बजे के बीच में होता है क्योंकि इस बीच body सबसे अधिक थकी हुई होती है।
2. पावर नैप लेने के लिए एक शांत कमरे की तलाश करें। यदि ऑफिस में हैं तो ऑफिस के सबसे शांत जगह पर जाकर झपकी ले सकते हैं। यदि रोड के किनारे कोई ऑफिस है तो पार्क में जा सकते हैं।
3. जिस समय power nap ले रहे होंगे ध्यान रखें कि आपको कोई डिस्टर्ब न करे। क्योंकि इससे आपका रिफ्रेश तो नहीं होगा बल्कि उल्टा आपके सिर में दर्द हो जाएगी।
4. कमरे की lights पावर नैप के दौरान बंद रखें जिससे आपको जल्दी नींद आएगी।
5. यह सबसे जरूरी है की Power nap लेते समय साथ में alarm clock जरूर रखें वरना आप गहरी नींद में जा सकते हैं। और अलार्म घड़ी को अपने विश्राम वाली जगह से दूर रखें ताकि आप अलार्म बंद कर के फिर से न सो जाएं।
6. Power nap लेने के तुरंत बाद कंप्यूटर या कोई और स्क्रीन न देखें | मुँह धो लें या फिर 2 मिनट टहल लें , उसके बाद ही काम में जाएँ
7. पावर नैप लेने के लिए जगह आरामदायक होनी चाहिए जिससे की आपको proper rest मिल सके | यदि आपको अच्छी नींद नहीं आयी तो पावर नैप का कोई फायदा नहीं है |
8. रोजाना अलग अलग समय पर झपकी न लें, अपना एक निश्चित समय बनायें की कब झपकी लेने है | इससे आपका शरीर भी उसी समय में ढल जाएगा
9. झपकी से ठीक पहले मोबाइल को न छुएं वरना आपका पूरा समय मोबाइल में ही निकल जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा |
अंतिम शब्द
दोस्तों आज हमने बात की पावर नैप क्या है ? और पावर नैप के फायदे क्या हैं (Power nap ke fayde in hindi) के बारे में | इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पावर नैप की अहमियत के बारे में तो पता चल गया होगा | आप चाहे कोई भी काम करते हों, आप पावर नैप ले सकते हैं | उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा | ऐसी हे रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें RiyaMadam के साथ |
Post a Comment