लड़की बेवफा क्यों होती है ? ये हैं 5 बड़े कारण, प्यार में धोखा खाने से बचें

प्यार में धोखा और बेवफाई आम बात हो गई है लेकिन अधिकतर देखा जाता है कि यह बेवफाई लड़की की तरफ से होती है। तो आखिर लड़की बेवफा क्यों होती है (Ladki bewafa kyu hoti hai). ऐसा नहीं है कि लड़की को बेवफाई करने में मजा आता है या उसे प्यार की कद्र नहीं होती है, लेकिन लड़की के बेवफा होने का भी कारण है।


आज के इस छोटे से आर्टिकल में हम जानने की कोशिश करेंगे कि लड़कियां बेवफाई क्यों करती हैं। आप लड़के हैं और इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो मैं आपको सलाह दूंगी कि आप लड़की को जज (judge) न करें खासकर जब आपको बेवफा का कारण पता न हो। चलिए शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और समझते हैं सही कारण।

लड़की बेवफा क्यों होती है

नोट - यह आर्टिकल पर्सनल अनुभव और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसका मकसद सिर्फ आपको सही जानकारी देना है, इसमें किसी प्रकार की भ्रामक बात नहीं बताई गई है। यदि आपको इस आर्टिकल के किसी भी हिस्से से किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो आप Contact Us में जाकर मेल कर सकते हैं, साथ ही अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

लड़की बेवफा क्यों होती है


आप भी अक्सर सोचते होंगे कि प्यार में साथ जीने मरने की कसम खाने के बाद क्यों लड़का लड़की अलग हो जाते हैं। देखिए प्यार में धोखा देना या बेवफा होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। काफी बार लड़की को न चाहते हुए भी लड़के से अलग होना पड़ता है और लड़का लड़की को बेवफा समझ लेता है। लेकिन यह पूरा सच नहीं है और कभी कभी तो लड़के भी बेवफा निकलते हैं जिसके निम्नलिखित कारण हैं।

पारिवारिक दबाव

लड़कियों का बेवफा होने का सबसे बड़ा कारण पारिवारिक दबाव होता है जिसकी वजह से लड़कियां न चाहते हुए भी लड़कों से ब्रेक अप कर लेती हैं। भारत में माता पिता आज भी अपने बच्चों के लव मैरिज के खिलाफ होते हैं और वे चाहते हैं कि उनके बच्चे वहीं शादी करें जहां वे चाहते हैं।

अब प्यार का क्या है, कभी भी किसी से भी जो सकता है। प्यार करते समय कोई लड़का या लड़की यह नहीं सोचती है कि कल के दिन माता पिता मानेंगे या नहीं। यहां तक कि कुछ अभिभावक Same Caste में भी शादी के लिए राजी नहीं होते हैं।

ऐसा अधिकतर लड़कियां के साथ ही होता है और परिवार के आगे लड़की को झुकना ही पड़ता है। ऐसे में लड़की को लड़के से ब्रेक अप करना पड़ता है लेकिन लड़के उसे बेवफा मान लेते हैं जबकि यह सच नहीं है। लड़की बेवफा क्यों होती है ये जानने के बजाय ये जानने की कोशिश करें कि लड़की ऐसा क्यों कर रही है।


लड़की किसी और से प्यार करती है

बेवफाई का दूसरा सबसे बड़ा कारण है लड़की का किसी और से प्यार करना जबकि लड़के को लगता है कि वह उससे प्यार करती है। ऐसे में जब लड़की लड़के को सच बताती है कि वह उससे कभी प्यार करती ही नहीं थी तो लड़के को लगता है कि लड़की ने बेवफाई की है।

आजकल नौजवानों के साथ अक्सर यह देखने को मिलता है कि वे लड़की की मुस्कुराहट, साथ में उठना बैठना, हंस कर बात करना या एक दोस्त की तरह पसंद करना को लड़की की चाहत समझने लगते हैं। लड़की आपसे प्यार से या हंसकर बात करे इसका यह मतलब नहीं है कि वह आपसे प्यार ही करती है।

लड़की को कोई और पसंद आ जाना

आजकल की लड़कियों में एक से अधिक बॉयफ्रेंड रखने की आदत बढ़ती जा रही है और अक्सर एक लड़के को छोड़कर दूसरे के पास चले जाती हैं। असल मायने में इस मामले में आप कह सकते हैं कि लड़कियां बेवफाई क्यों करती हैं।

सही मायनों में कहा जाए तो चाहे लड़का हो या लड़की, किसी से प्यार कर या उसका इस्तेमाल कर किसी दूसरे लड़के के साथ इश्क लड़ाना बहुत गलत बात है। जब कोई लड़की ऐसा करती है तो निश्चित रूप से वह बेवफा है और इसके पीछे कारण है कि लड़की को कोई और लड़का पसंद आ गया है।


लड़का उम्मीदों पर खरा न उतरना

बेवफाई उसे कहा जाता है जब प्यार की कसमें शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाता है या फिर लड़का लड़की अलग हो जाते हैं। लड़की बेफवा तब होती है जब लड़का उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता है। चूंकि प्यार में वफा होने का मतलब है जीवन भर साथ निभाना और यदि लड़का लड़की की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम नहीं है तो लड़की उससे बेवफाई करती है।

सिर्फ संबंध बनाना ही है चाहत

बदलते दौर और पिश्चिमी देशों की देखा देखी भारत में भी लड़के लड़कियां रिश्ता सिर्फ संबंध बनाने तक ही सीमित रख रहे हैं और लड़कियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। जब लड़कियों को कोई लड़का पसंद आ जाए तो वह उससे प्यार का दिखावा कर उसके साथ संबंध बनाती हैं।

इसके बाद अपनी जरूरत को पूरा कर वे लड़के को छोड़ दूसरे लड़के के साथ रिश्ता बना लेती हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब लड़का इस प्यार को सच्चा प्यार समझने लगता है। लड़का सोचता है कि लड़की कभी उसे छोड़कर नहीं जाएगी और ऐसे होने पर लड़का लड़की को बेवफा समझने लगता है। यहां भी देखा जाए तो लड़की ही गलत है।

आज आपने क्या सीखा

आज के आर्टिकल में आपने सीखा कि लड़की बेवफा क्यों होती है (Ladki bewafa kyu hoti hai) और हमने आपके साथ शेयर किए 5 बड़े कारण जो बेवफाई के कारण बनते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आप बेवफाई के शिकार न हों तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना हुई है तो आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं, उसे हमारे ब्लॉग में शेयर किया जाएगा।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post